Corona News: पूर्व मंत्री साधौ हुई कोरोना पाॅजिटिव, बजट सत्र के दौरान सदन में थीं मौजूद

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में कोरोना (corona) का ग्राफ एक बार फिर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। कल की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के 500 से अधिक मामले सामने आए हैं। और इन मामलों में से 53 फीसदी मामले इंदौर- भोपाल (indore- bhopal) के हैं। इन्हीं मामलों में से 3 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। इन सबके बीच बुधवार को पूर्व मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधौ (dr. vijayalakshmi sadho) भी कोरोना पॉज़िटिव (corona positive) पाई गईं। उन्होंने स्वयं ही सोशल मीडिया (social media) पर इसकी जानकारी दी।

यह भी पढ़ें… Love Jihad: धर्म परिवर्तन न करवाने की शर्त पर की युवती ने शादी, बाद में प्रताड़ित करने लगा युवक

चिंता की बात ये है कि डॉ विजयलक्ष्मी साधौ मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में उपस्थित थीं। अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर देने के साथ ही उन्होंने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से जांच कराने की अपील भी की है।

corona

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घन्टे में 516 नए मामले सामने आ चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 3915 है। इसके बावजूद कोरोना को लेकर अभी भी लोगों में सजगता नहीं आई है। लोग लापरवाही बरतते नज़र आ रहे हैं। बाज़ारों और सार्वजनिक जगहों पर लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews