Love Jihad: धर्म परिवर्तन न करवाने की शर्त पर की युवती ने शादी, बाद में प्रताड़ित करने लगा युवक

Love Jihad in Indore

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (indore) की युवती और हैदराबाद (hyderabad) के युवक ने आपसी सहमति से दुबई (dubai) में शादी कर ली थी। शादी इसी शर्त पर हुई थी कि शादी के बाद युवक युवती से धर्म परिवर्तन (change of religion) करने को नहीं कहेगा। शादी तो हो गयी लेकिन युवक अपनी कही बात से से पीछे हट गया और युवती को धर्म परिवर्तन हेतु प्रताड़ित (torture) करने लगा। इस सबके बीच युवती अपनी बेटी के साथ इंदौर वापस आगयी लेकिन पति ने यहाँ भी परेशान करना शुरू कर दिया। युवती ने तंग आकर युवक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई। पुलिस ने जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाने और जान से मारने की धमकियां देने के मामलों में केस दर्ज कर लिया है।

युवती ने बताया कि वह दुबई में 6 साल पहले एक कंपनी में नौकरी करती थी। उसी ऑफिस में सलीम समदानी नामक युवक भी नौकरी करता था। दोनों ने आपसी सहमति से विवाह कर लिया। सलीम ने विवाह से पहले कहा कि वो कभी भी युवती का धर्म परिवर्तन नहीं करवाएगा और वो उसके साथ रहते हुए देवी- देवताओं की पूजा भी कर सकती है। युवती ने बताया कि ये सब सुनकर उसने सलीम से शादी कर ली लेकिन ये सब मात्र बहकावा था। शादी के कुछ ही समय बाद सलीम उसपर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर मारपीट करके प्रताड़ित करने लगा।

यह भी पढ़ें…शिवराज सिंह, नरोत्तम मिश्रा और कैलाश विजयवर्गीय को बड़ी जिम्मेदारी, सिंधिया बाहर

युवती ने बताया कि पति की हरकतों से परेशान होकर वो अपनी बेटी के साथ वापस भारत आगयी। इंदौर में अपने पिता के घर पर रहने लगी। इसी बीच सलीम भी हैदराबाद आगया और धर्म परिवर्तन न करने पर युवती को बेटी सहित जान से मारने के धमकी दी। युवती ने बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने सलीम के खिलाफ धारा 498, 294, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews