दिल्ली : सरकारी सेंटर पर टीका लगाने वाली नर्स ही निकली कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली : सरकारी सेंटर पर टीका लगाने वाली नर्स ही निकली कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में एक सरकारी अस्पताल के वैक्सीनेशन सेंटर पर कोरोना (Corona) का टीका लगाने वाली वैक्सीनेटर ही कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद टीकाकरण केंद्र पर हड़कंप मच गया और कुछ देर के लिए वैक्सीनेशन का काम रोक दिया गया।

ये भी देखिये – मप्र में बिगड़े हालात, 24 घंटे में मिले 4424 नए मरीज, 27 की मौत

गुरूवार को सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर (vaccination center) पर काम करने वाली एक वैक्सीनेशन ऑफिसर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद यहां काफी देर के लिए टीकाकरण का काम रोक दिया गया। संक्रमित अधिकारी के स्थान पर दूसरे अधिकारी के आने तक लोगों को टीका लगवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। इसी के साथ केंद्र पर काम करने वाले अन्य सभी कर्मचारियों को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक इस केंद्र पर रोजाना करीब 200 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा था। जबकि यहां पहुंचने वालों की संख्या 500 से भी ऊपर है। अब वैक्सीनेशन ऑफिसर के ही पॉजिटिव आने के बाद हाल में यहां वैक्सीनेशन करवाकर जाने वालों पर भी कोरोना का संकट मंडरा रहा है। बता दें कि अब तक दिल्ली में 17,99,406 कोरोना वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में 9 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

ये भी देखिये – कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, रतलाम में 9 से 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन की घोषणा

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews