सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर तीन दुकानें सील, 10 दुकानों से वसूला 12 हजार रूपए जुर्माना

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर तीन दुकानें सील, 10 दुकानों से वसूला 12 हजार रूपए जुर्माना

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार

कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के निर्देशानुसार बुधवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाली तीन दुकानों को आरआरटी टीम के द्वारा सील किया गया। वहीं 10 दुकानों पर जुर्माना काटते हुए 12 हजार रुपए की राशि वसूल की गई है।

विदित हो कि कलेक्टर रंजन मीणा के द्वारा नोवेल कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए समस्त व्यक्तियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों, दुकानदारों, बाजार में खरीदी करने वाले ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं मास्क लगाना जिले में अनिवार्य  किया गया है। जिसके तारतम्य में आज बैढऩ शहर में संचालित राजस्थान स्वीट्स दुकान एवं शाहवाल पैलेस काली मंदिर रोड, छोटू होटल के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था।जिसके फलस्वरूप आरआरटी टीम के द्वारा उक्त दुकानों को सील किया गया।

वहीं 10 दुकानों के संचालकों के द्वारा मास्क नहीं लगाये जाने पर 12 हजार रूपये जुर्माना राशि वसूल की गयी, जिसमें सत्यनारायण गुप्ता बैढ़न, कुलदीप गुप्ता नवजीवन बिहार, श्यामजी नवजीवन बिहार,चंदन जायसवाल, शाहवाल किराना नवानगर, नीतेश कुमार नवानगर, लक्ष्मी श्रृंगार नवानगर, उमेश शाह नवानगर, ज्योति श्रृंगार बैढ़न पर चालानी कार्रवाई की गयी।

उक्त कार्रवाई में दिव्या सिंह नायब तहसीलदार, नगर निगम के सहायक यंत्री आरके जैन, रत्नाकर गजभिये, संतोष पाण्डेय सहित आरआरटी टीम नवजीवन विहार, ग्रामीण जोन सहित पुलिस व नगर निगम अमला का सक्रिय योगदान रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews