उज्जैन DSP की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से भोपाल तक हड़कंप

उज्जैन DSP की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से भोपाल तक हड़कंप

उज्जैन।मध्यप्रदेश के उज्जैन में कोरोना प़ॉजिटिव मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अब  उज्जैन डीएसपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उज्जैन से भोपाल तक हड़कंप मच गया है, क्योंकि सुर्यवंशी चार दिन पहले ईओडब्लू भोपाल ऑफिस आये थे और सबसे मिलकर भी गए थे।

इससे पहले EOW एडीजी राजीव टंडन के ड्राइवर और उनके बेटे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद EOW एडीजी समेत पूरे दफ्तर के कर्मचारियों को होम क्वारेंटिंन किया गया था। साथ ही EOW दफ्तर को पूरी तरह बंद भी कर दिया गया है और जांच के लिए सभी के सेंपल लिये गए थे।

बता दे कि जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 719 पर पहुंच गया है। इनमें से 62 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 558 ठीक भी हुए हैं। सक्रिय मरीज 99 हैं। इनमें से भी 68 में लक्षण नहीं हैं। शुक्रवार को मालीपुरा निवासी 82 वर्षीय कांग्रेस नेता, पार्श्वनाथ टॉवर फ्रीगंज निवासी 54 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी सहित महिदपुर के 62 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई। तीनों को कुछ दिनों पहले ही पॉजिटिव आने पर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया था। 12 नए पॉजिटिव भी मिले हैं। इनमें से कुछ नए इलाकों से हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews