“वैद्य आपके द्वार योजना” से घर बैठे मिलेगा डॉक्टर का परामर्श, आपको करना होगा ये

“वैद्य आपके द्वार योजना” से घर बैठे मिलेगा डॉक्टर का परामर्श, आपको करना होगा ये

भोपाल , डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश सरकार के आयुष विभाग (Ayush Department) ने “वैद्य आपके द्वार” योजना (Vaidya Aapke Dwar Yojna) शुरू की है। कोरोना मरीजों (Corona Patients) की मदद के लिए बनाई गई  इस योजना के माध्यम से घर बैठे वीडियो कॉल के माध्यम से आयुर्वेदिक (Ayurvedic), होम्योपैथिक (Homeopathic) और यूनानी (Yunani) डॉक्टर से परामर्श लिया जा सकता है।  इसके लिए सरकार ने AyushQure  के नाम से एक एप बनाया है जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड किया जा सकता है।

मध्यप्रदेश में कोरोना की चैन को ब्रेक करने के लिए शिवराज सरकार (Shivraj Government) हरसंभव प्रयास कर रही है, सरकार ने कोरोना मरीजों (Corona Patients) के इलाज के लिए सभी प्रकार की चिकित्सा पद्धति के माध्यम से इलाज की व्यवस्था की है।  मध्यप्रदेश सरकार के आयुष विभाग ने अब आयुर्वेदिक(Ayurvedic) , होम्योपैथिक (Homeopathic) और यूनानी (Yunani) चिकिसकों की मदद भी लेना शुरू कर दी है इसके लिए AyushQure  के नाम से एक एप बनाया गया है।

ये भी पढ़ें – अच्छी खबर : ग्वालियर के इन अस्पतालों में हो सकेगा आयुष्मान कार्ड से फ्री इलाज

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्व कैलाश सारंग (Vishvas Kailash Sarang) ने ट्वीट कर योजना की खूबियां बताई उन्होंने लिखा “मध्यप्रदेश शासन के आयुष विभाग द्वारा निर्मित इस #AyushQure एप के माध्यम से आप विशेषज्ञ आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं यूनानी डॉक्टर्स की सलाह ले सकेंगे। हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर इसका लाभ उठा सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews