Dabra News: शराब के नशे में ईंट के भट्टे पर काम करने वाले मजदूर ने अपने साथी की हत्या की

Dabra News: शराब के नशे में ईंट के भट्टे पर काम करने वाले मजदूर ने अपने साथी की हत्या की

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। शराब के नशे के चलते हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सिर पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी। दोनों ही ईट भट्टे पर मजदूरी का कार्य करते थे। घटना आंतरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बढ़ोरी गांव के पास लगे ईट भट्टे पर घटी है। आपको बता दें कि बढ़ोरी गांव के पास ईट भट्टा पर काम करने वाले दो मजदूरों में बीती रात शराब पार्टी के दौरान विवाद हुआ था, जिसमें एक ने दूसरे के सर पर पास में रखा फावड़ा मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – सुरक्षा के लिहाज से भारत सरकार ने अब तक 320 Mobile App को बंद किया – केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश

घटना की सूचना भट्टे के चौकीदार इंद्रवीर पुत्र चंदन सिंह गुर्जर ने कंट्रोल रूम को दी। घटना की सूचना मिलते ही आंतरी थाना प्रभारी रमाकांत उपाध्याय तत्काल मौके पर पहुंचे, तो पाया कि गोपी पुत्र बलराम अहिरवार उम्र 26 वर्ष निवासी बारीगढ़ छतरपुर मृत अवस्था में पडा हुआ था। पुलिस को जानकारी लगी कि वह अपने साथी राजेश पुत्र हरिचरण प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी महोबा उत्तर प्रदेश के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान राजेश ने किसी विवाद को लेकर फावड़े से गोपी के सिर पीठ एवं छाती में कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – Indore News: दो गुटों की झड़प में बीजेपी कार्यकर्ता के बेटे की हुई मौत

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नशे की हालत में अपनी मढ़ैया में जाकर सो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को देखते हुए ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल की स्थिति को देखकर स्पष्ट लगता है की पहले दोनों ने शराब पी और उसी दौरान आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसमें पास में रखें फावड़े ने हथियार का काम किया और गोपी की जान चली गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ प्रारंभ कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews