सुरक्षा के लिहाज से भारत सरकार ने अब तक 320 Mobile App को बंद किया – केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश

सुरक्षा के लिहाज से भारत सरकार ने अब तक 320 Mobile App को बंद किया – केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत के सभी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के लिए सरकार ने 320 मोबाइल एप्लिकेशन को बंद कर दिया है अब तक। उपयोगकर्ताओं के सुरक्षित, भरोसेमंद और जवाबदेह इंटरनेट सुनिश्चित करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के एक प्रावधान के तहत यह कदम उठाया गया है। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने संसद में बताया।

यह भी पढ़ें – Indore News: दो गुटों की झड़प में बीजेपी कार्यकर्ता के बेटे की हुई मौत

वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह भी कहा कि राज्य की संप्रभुता, अखंडता, रक्षा और सुरक्षा के हित में इन मोबाइल एप्लिकेशन को अवरुद्ध कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि फरवरी में 49 ऐप्स को फिर से ब्लॉक कर किया गया क्योंकि ब्लॉक होने के बाद यह ऐप वापस से दूसरे नाम और कटेगरी में लिस्ट हुए हैं।

यह भी पढ़ें – Sports: IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी कौन है

अन्य सवालों के जवाब में उनहोंने कहा कि अप्रैल 2000 से दिसंबर 2021 के दौरान भारत को चीन से केवल 2.45 बिलियन अमरीकी डालर का FDI प्राप्त हुआ है। इसके अलावा उन्होंने कहा, “अप्रैल 2000 से दिसंबर, 2021 की अवधि के दौरान भारत में कुल एफडीआई इक्विटी प्रवाह में केवल 0.43 प्रतिशत हिस्सेदारी (2.45 बिलियन अमरीकी डालर) के साथ चीन 20 वें स्थान पर है।”

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews