आबकारी विभाग ने साढ़े 11 लाख की कच्ची शराब जब्त की, आरोपी भागने में कामयाब

आबकारी विभाग ने साढ़े 11 लाख की कच्ची शराब जब्त की, आरोपी भागने में कामयाब

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कंजरों के डेरे पर छापा मारकर लगभग ग्यारह लाख पचास हज़ार की कच्ची शराब और सामग्री जब्त की है। ये सारी शराब विभाग द्वारा नष्ट कर दी गई।

शादी समारोह में कट्टे लहराते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान

पूरी कार्रवाई भितरवार क्षेत्र के गोलपुरा और चकमियांपुर पर की गई। आबकारी विभाग को सूचना मिल रही थी की चकमियाँपुर और गोलपुरा में कंजरों के डेरे पर एक बार फिर बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बनाई और बेची जा रही है। इस सूचना पर आबकारी विभाग के अमीन खान, भितरवार थाना प्रभारी पंकज त्यागी के नेतृत्व में दल गठित किया गया और दोनों स्थानों पर दबिश दी गई। यहां लगभग 20 हज़ार लीटर गुड लाहन, 550 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची मदिरा जब्त की गई। शराब और सामान की कीमत लगभग ग्यारह लाख पचास हज़ार रुपय आंकी गई है। सबसे बड़ी बात अब तक आबकारी विभाग कई बार इन दोनों स्थानों पर कार्रवाई कर चुका है और लाखों की शराब भी जब्त कर चुका है पर उसके बावजूद भी कच्ची शराब बनाने और बेचने से ये लोग बाज नहीं आ रहे। हर बार कार्रवाई के बाद वह भाग जाते हैं। यही कारण रहता है कि उनका यह धंधा दोबारा शुरू हो जाता है। इस बार भी आबकारी ने काररवाई तो की पर कोई भी आरोपी उनके हाथ नहीं लगा। इस कार्रवाई में भितरवार थाने के उपनिरीक्षक जीपी रायपुरिया, बलवीर प्रसाद, सुरेश सरल, चंद्रशेखर पवार, शिवराज सिंह राजेंद्र, लाल सिंह, प्रेमदास, यदुनाथ, ओमप्रकाश विष्णुकांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews