शादी समारोह में कट्टे लहराते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान

शादी समारोह में कट्टे लहराते युवकों का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान

छतरपुर,  संजय अवस्थी।  छतरपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद है इसक प्रमाण है और वायरल होता वीडियो जिसमें शादी समारोह में कुछ युवक हाथों में कट्टे लहराते दिखाई दे रहे हैं।

छतरपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो युवक कट्टा लेकर एक गाने पर शादी समारोह में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।  यह युवक रसोईया ठाकुरन गांव के बताए जा रहे हैं जहां एक शादी समारोह के दौरान यह युवक  “नायक नहीं खलनायक हूं मैं” गाने पर कट्टे लहराते हुए डांस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – दिग्विजय सिंह ने कहा “केंद्र में सूट बूट की सरकार,” भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

हालाँकि यह वीडियो 2 से 3 महीने पुराना बताया जा रहा है जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  अब इस वायरल वीडियो पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस की मानें तो युवकों की पहचान हो चुकी है और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – नहीं थम रहा अवैध उत्खनन, वन विभाग के आला अधिकारी कर रहे लीपापोती

बता दें कि कुछ दिनों पहले एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें कट्टा लहराते हुए एक युवक डीजे की धुन पर डांस करते हुए दिखाई दे रहा था और  इस मामले में भी पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया था। लगातार इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिससे सजह ही अंदाजा लगा सकते है कि अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद है, उन्हें पुलिस का खौफ नहीं है, हालांकि इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – Video: कैलाश विजयवर्गीय ने लगाया हनुमान जी को 1100 किलो आम का भोग, देखिये वीडियो

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews