VIDEO: उफनते नाले में फंसी जान, बाइक बही, देखिये लाइव वीडियो

VIDEO: उफनते नाले में फंसी जान, बाइक बही, देखिये लाइव वीडियो

दमोह| गणेश अग्रवाल| मानसून के पहले ही दमोह (Damoh) में ‘निसर्ग तूफान’ (Cyclone Nisarga) के कारण कुछ नाले उफान मारने लगे हैं| यही कारण है कि नालों के ऊपर से चलने वाली गाड़ियां अब फिसल कर बहने के मामले भी सामने आने लगे हैं| ताजा मामला जिले के मडियादो राजपुरा मार्ग का सामने आया है, जहां पर जामुन झिरिया नामक नाले को पार करते समय दो बाइक सवार पानी के तेज बहाव में बहने लगे| वही एक किनारे पर जननी एक्सप्रेस के चालक द्वारा यह वीडियो बना लिया गया|

काफी मशक्कत के बाद बाइक सवारों के द्वारा बाइक को नाले की तेज धार से बाहर निकाला गया| वही बताया यह जा रहा है कि एक बाइक इस हादसे में बह गई, वही एक बाइक ही बच सकी| जननी एक्सप्रेस के चालक ने बताया कि वह जब इस रास्ते से गुजर रहा था तो वह मरीज को लेकर एंबुलेंस में था| इसी दौरान यह वीडियो बनाया है| जिसमें पानी के तेज बहाव के कारण बाइक चालक बाइक को बचाते हुए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं| बाइक चालक के नाम की पुष्टि तो नहीं हो सकी, लेकिन पहली ही बारिश में जिले में यह नजारा जरूर सामने आया है| जिसने लोगों द्वारा असुरक्षित रूप से नदी नालों को पार करने के प्रति चेतावनी जरूर दी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews