केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने किया पौधरोपण, जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाए जाने की कही बात

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने किया पौधरोपण, जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाए जाने की कही बात

दमोह| गणेश अग्रवाल| केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर फलदार पौधों का रोपण किया. साथ ही इसे सेवा संकल्प के रूप में मनाए जाने की बात कही. प्रहलाद पटेल ने कहा कि बारिश के मौसम में पौधों के रोपण का यदि हम संकल्प ले ले, तो उन निश्चित ही हरियाली को बढ़ाने और बचाने में अच्छा काम कर पाएंगे.

दमोह सांसद निवास पर केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारियों ने फलदार पौधों का रोपण किया. सांसद और मंत्री पहलाद पटेल ने बताया कि बीते वर्षों में उनके द्वारा रोपे गए पौधों से उगे फलों का भी स्वाद चख चुके हैं. वही इस बार फिर से उनके द्वारा रोपे गए, पौधों से जो फल आएंगे उनका स्वाद भी हम सब मिलकर चखेगे. फलदार पौधों का रोपण यदि किया जाए तो सभी को लाभ मिलेगा और यह संकल्प भी लेना चाहिए.

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews