दमोह में मिली वल्लभ भवन स्टीकर लगी गाड़ी, करोड़ो रुपए होने का अंदेशा, चालक भागा

दमोह

दमोह, आशीष कुमार जैन। दमोह (damoh) के श्याम नगर में एक गाड़ी (vehicle) मिली जिसमें वल्लभ भवन (vallabh bhawan) का स्टीकर (sticker) लगा हुआ था। मिली गाड़ी में करोड़ो रुपए होने की शिकायत भी मिली जिसके बाद मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं पुलिस (police) पहुंची। काफी जद्दोजहद के बाद गाड़ी को खोला गया, वहीं मौका पाकर चालक भाग निकला।

यह भी पढे़ं… डबरा : डायल हंड्रेड के आरक्षक की लापरवाही से किसान का ट्रैक्टर हुआ क्षतिग्रस्त

दरअसल, दमोह जिला मुख्यालय पर दमोह उपचुनाव के दौरान श्याम नगर कॉलोनी में एक वल्लभ भवन की पासिंग गाड़ी में करोड़ों रुपए होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद कांग्रेसी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद जब ड्राइवर को बुलाकर गाड़ी को खोलने का प्रयास किया गया, इसी दौरान ड्राइवर गाड़ी चलाते हुए भाग निकला। वहीं पुलिस ने कांग्रेसियों को खदेड़ा।

यह भी पढ़ें… मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा कोरोना पॉजिटिव, सुबह सीएम आवास पर बुलाई थी बड़ी बैठक

कांग्रेसियों ने इसे भारतीय जनता पार्टी की सोची समझी रणनीति बताया है। साथ ही कहा है कि गाड़ी में करोड़ों रुपए मतदाताओं को बांटने के लिए लाए गए थे। लेकिन इस बात का खुलासा नहीं हो सका। गाड़ी में कितने पैसे थे ये तो पूरा मामला सामने आने के बाद ही बताया जा सकेगा। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप के हालात बने हुए है। वहीं इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी की गाड़ी में पैसे थे कि नहीं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews