
Accident in MP : मध्य प्रदेश के दमोह में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई , घटना तेज रफ़्तार बोलेरो के पुल से नदी में गिरने के कारण हुई, दुर्घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जबलपुर रेफर किया गया है। हादसे के कारणों की जाँच के आदेश दिए गए हैं।
दमोह में हुए हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर सुधीर कोचर, एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, अधिकारियों ने गाड़ी को क्षेत्रीय ग्रामीणों की मदद सीधा करवाया, जीप में 6 लोगों ने स्पॉट पर ही दम तोड़ दिया जबकि घायलों को दमोह जिला अस्पताल और गंभीर घायलों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जबलपुर भेजने की व्यवस्था की।
मृतकों में 5 महिलाएं 3 बच्चे
कलेक्टर ने बताया कि हादसे में 6 लोगों ने मौके पर ही दमतोड़ दिया जबकि 2 बच्चों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया , मरने वालों में 5 महिलाएं है और 3 बच्चे शामिल हैं ये सभी लोग जबलपुर के पोंडी गाँव के रहने वाले हैं और प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर से दर्शन करके अपने गांव वापस जा रहे थे।
पुल पर चढ़ते समय अनियंत्रित हो गई तेज रफ़्तार बोलेरो
उन्होंने बताया कि हादसा दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के महादेव घाट पर हुआ यहां बने नदी के पुल पर हुआ, देखने से मालूम चल रहा है कि पुल चढ़ते समय चालक गाड़ी की गति नियंत्रित नहीं आकर पाया और पुल की रेलिंग शुरू होने से पहले खाली जगह से नदी में गाड़ी गिर गई।
घटना की जाँच के आदेश, मुआवजे की घोषणा
एसपी ने बताया कि ये पुल प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बना है मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अभी तुरंत घटनास्थल पर जाएँ और रेलिंग को व्यवस्थित करें जिससे आगे कोई हादसा ना हो उधर एसपी ने कहा कि घायलों को जबलपुर लेकर हमारा स्टाफ गया है, हमारी पहली प्राथमिकता उन्हें उचित इलाज दिलाना है, उधर कलेक्टर ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50- 50 हजार रुपये मुआवजे की स्वीकृति मुख्यमंत्री ने दे दी है ।
[dgv_vimeo_video id=”1077515926″]
[dgv_vimeo_video id=”1077514021″]
[dgv_vimeo_video id=”1077515613″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

