
Damoh News : देशभर में आज धूमधाम से अक्षय तृतीया का त्यौहार मनाया जा रहा है। बता दें कि इस दिन लोग शुभ मुहूर्त पर सोने की खरीदारी करते हैं। आज के दिन गुड्डा-गुड़िया की शादी का खेल भी धार्मिक रीति-रिवाज के तहत खेला जाता है। नई पीढ़ी को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, बात करें मध्य प्रदेश के दमोह जिले की तो यहां का नजारा कुछ अलग ही रहता है। दरअसल, बुंदेलखंड अंचल में आज के दिन शादियों का खास महत्व रहता है। लोग बिना किसी मुहूर्त के शादियां संपन्न करवा देते हैं। ऐसे में बाल विवाह की संभावनाएं भी बहुत अधिक रहती है। इसे देखते हुए जिलेभर में प्रशासनिक अफसर की खास तैनाती की गई है। आइए जानते हैं विस्तार से…
चप्पे-चप्पे पर तैनात प्रशासनिक अधिकारी
बता दें कि किसी भी सूरत में एक भी बाल विवाह न होने पाए, इसे लेकर जिलेभर में व्यापक तैयारियां की गई है। जिसे लेकर कलेक्टर सुधीर कोचर ने बताया है कि अक्षय तृतीया पर बाल विवाहों की संभावनाएं बढ़ जाती है। जिसके तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है और एक भी बाल विवाह इलाके में नही होने दिया जाएगा। इसके लिए नजर रखी जा रही है।
कलेक्टर ने दी ये जानकारी
कलेक्टर सुधीर कोचर के मूताबिक, कानूनन अवैधानिक इस कृत्य को लेकर सख्ती बरती जा रही है। इन शादियों में जो शामिल होगा या उसका हिस्सा बनेगा उन सब पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। आगे कलेक्टर कोचर ने कहा कि बाल विवाह जैसी शादियों में कार्ड प्रिंट करने से लेकर खानसामा तक सारे लोग दोषी माने जाएंगे। इसके अलावा, जिलभर में धारा 144 लागू की गई है, जो भी व्यक्ति इन बाल विवाहों का हिस्सा बनेगा उसका शामिल होना अपराध की श्रेणी में आएगा। इसलिए उनपर कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”944749377″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

