
Damoh News : इन दिनों देशभर में आईपीएल मैच की धूम देखने को मिल रही है। लोगों पर क्रिकेट का खुमार चढ़ा हुआ है, तो वहीं मैच पर दाव लगाने वालों की भी कमी नहीं है। आईपीएल शुरू होते ही मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है। जिसका एक ताजा मामला दमोह जिले से सामने आया है, जहां पुलिस ने 4 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 4 मोबाइल सहित कुल 97 हजार रुपए जब्त किए गए हैं।
मुखबिर से मिली सूचना
दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि 4 लोगों द्वारा IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की और मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल, चारों सटोरियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
थाना प्रभारी ने दी जानकारी
कोतवाली थाना प्रभारी आनंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सटोरियों के पास से कुल 97 हजार बरामद हुए हैं। इसके साथ ही उनके फोन से लाखों रूपये का रिकार्ड भी पाया गया है। यह सट्टा राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे मैच पर लगाया जा रहा था। फिलहाल, सभी से पूछताछ की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”928953075″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

