
Damoh News : मध्य प्रदेश का दमोह जिला आए-दिन चर्चा का विषय बना रहता है। चोरी-डकैती जैसे मामले लोगों के मन में भय पैदा कर रहे हैं। आलम यह है कि चोर दिनदहाड़े पुलिस को चुनौती देते हुए नजर आते हैं। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है। जब चोर द्वारा बीच बाजार से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।
दरअसल, बस स्टैंड क्षेत्र में फर्नीचर शॉप पर फायनेंस कंपनी में काम करने वाले शुभम शर्मा शॉप से बाहर आअ तो उनकी बाइक गायब थी। सीसीटीवी कैमरे देखे गए, तो पता चला कि एक बदमाश उनकी बाइक लेकर चला गया है।
घटना CCTV में कैद
सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक चोर बाइक के पास पहुंचा, जिसकी पीठ पर बैग टंगा हुआ था। उसने हैंडल लॉक वाली बाइक की तकनीकी तरीके से लॉक तोड़कर उसे बाहर निकाला। फिर कुछ देर बाद वह दोबारा बाइक के पास आया और थोड़ा इंतजार करने के बाद उसपर सवार होकर वहां से फरार हो गया।
[dgv_vimeo_video id=”1026044078″]
[dgv_vimeo_video id=”1026044443″]
चोर की तलाश शुरू
फिलहाल, पीड़ित शुभम ने पुलिस थाने पहुंच अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज सौंप दिए हैं। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
[dgv_vimeo_video id=”1026043143″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

