Damoh News: स्कूली बच्चों के साथ साइकिल पर सवार हुए कलेक्टर और CEO, मतदान करने का दिया संदेश

Damoh News: स्कूली बच्चों के साथ साइकिल पर सवार हुए कलेक्टर और CEO, मतदान करने का दिया संदेश

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हर दिन अलग-अलग तरीकों से मतदाताओं को जागरूक करने की पहल की जा रही है। इसी बीच कलेक्टर सुधीर कोचर और जिला पंचायत के सीईओ अर्पित वर्मा कुछ अलग अंदाज में नजर आए। दरअसल, स्वीप प्लान के तहत स्कूली बच्चों की साइकिल रैली आयोजित की गई थी। जिसका शुभारंभ करने कलेक्टर पहुंचे थे। इस दौरान वह स्कूली छात्रों के साथ शहर की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आए।

लोगों को किया जागरूक

इस दौरान उन्होंने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही रैली समाप्त होने के बाद शहर के एक्सीलेंस स्कूल में युवाओ के साथ क्रिकेट खेला। जिसके बाद उन खिलाड़ियों से खुद मतदान करने और दूसरों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की अपील की।बता दें कि आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। जिसके लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप प्लान की गतिविधियां तेज हैं।

[dgv_vimeo_video id=”931655510″]

कलेक्टर ने कही ये बात

मतदान का पर्व देश के लिए गर्व का विषय है। मतदान देश के लोकतंत्र के मूल तत्वों में से एक है जोकि राष्ट्रीय कर्तव्य है। इसका महत्व देश में नागरिक शक्तियों के रूप में भागीदार बनना होता है। यह एक महत्वपूर्ण समय होता है जब नागरिक अपने अधिकार का प्रयोग करते हैं और अपने देश के भविष्य के निर्माण में सहयोग करते हैं। वहीं, मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आगे अभी और भी पहल की जाएगी- सुधीर कोचर, कलेक्टर, दमोह

[dgv_vimeo_video id=”931654116″]

[dgv_vimeo_video id=”931654902″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews