एक्शन मोड में दमोह प्रशासन, वृद्धाश्रम पहुंची नगर पालिका की सीएमओ, जाना बुजुर्गों का हाल

एक्शन मोड में दमोह प्रशासन, वृद्धाश्रम पहुंची नगर पालिका की सीएमओ, जाना बुजुर्गों का हाल

Damoh News : दमोह में जारी कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन पर खासा असर पड़ा है। जिसके चलते अब प्रशासन भी एक्शन मोड में आ गया है। दरअसल, लगातार आसमान से गिर रही सर्दी और तेज हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। वहीं, नगर पालिका ने सार्वजनिक स्थानों पर आग के अलाव जलाने की व्यवस्था की है, जिससे मुसाफिरों के साथ-साथ फुटपाथ पर रात बिताने वाले लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

सीएमओ ने कही ये बात

इसी बीच नगर पालिका की सीएमओ सुषमा धाकड़ शहर के वृद्धाश्रम पहुंची, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं और हालातों का जायजा लिया। सीएमओ ने बुजुर्गों को ठंड से बचने के इंतजाम देखें और स्थिति पर संतोष जाहिर किया। इस दौरान सीएमओ मीडिया से बातचीत कर बताया कि ठंड का मौसम चल रहा है, जिस कारण सर्द हवाएं भी चल रही है। इसलिए शहर के सभी स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। वहीं, चेकिंग के दौरान में वृद्धाश्रम पहुंची। साथ ही यहां रहने वाले बुजुर्गों से बातचीत कर व्यवस्थाओं और साफ सफाई को लेकर के जानकारी हासिल की।

[dgv_vimeo_video id=”894406317″]

दमोह, दिनेश अग्रवाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews