बारिश से तरबतर हुआ दमोह, मंदिर भी हुआ धराशायी, नहीं हिली हनुमान प्रतिमा

बारिश से तरबतर हुआ दमोह, मंदिर भी हुआ धराशायी, नहीं हिली हनुमान प्रतिमा

Damoh News : दमोह जिले में बारिश का कहर जारी है। ऐसे हालातों में सभी ब्लॉकों में नदी नाले उफान पर है। इस मुश्किल हालातों में भी भगवान का चमत्कार देखने को मिला, जहां प्राकृतिक आपदा का कहर तो बरसा लेकिन गुरैया नदी के तट पर विराजमान बजरंगबली की मूर्ति को आपदा हिला नहीं पाई। यहां लगातार हो रही बारिश के चलते गुरैया नदी का जलस्तर बढ़ता गया और बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए। भारी बारिश के चलते गुरैया नदी के पानी ने रोहणी गांव की ओर रुख अख्तियार कर लिया, जिस कारण सारा गांव जलमग्न हो गया।

[dgv_vimeo_video id=”851875933″]

चमत्कार मान रहे लोग

जिसकी एक ताजा तस्वीर जबेरा ब्लॉक के रोहणी गांव से सामने आई है। इस बीच बाढ़ के कहर ने नदी के तट पर बने हनुमान जी महाराज के मंदिर को भी निगल लिया। मन्दिर तो धरासाई हुआ लेकिन बाढ़ का पानी बजरंगी की प्रतिमा को नहीं हिला सका। अब नदी के पानी के बीच मंदिर का मलबा दिख रहा है और जिस जगह प्रतिमा स्थापित थी वहीं नजर आ रही है। लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं लोग पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि मंदिर फिर से तैयार हो सके।

[dgv_vimeo_video id=”851873191″]

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews