दमोह: हेल्थ सचिव का जिला अस्पताल में निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

दमोह: हेल्थ सचिव का जिला अस्पताल में निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

दमोह।गणेश अग्रवाल।
दमोह जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों को ध्यान में रखते हुए हेल्थ सचिव के द्वारा दमोह जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।इसके साथ ही जिला अस्पताल में कोरोना को लेकर की ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।साथ ही आवश्यक दिशानिर्देश निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने आम जनता से भी सावधानी रखने की अपील की।

दमोह जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों की स्थिति को देखते हुए हेल्थ सचिव मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जिला अस्पताल का भ्रमण किया गया। इस दौरान कलेक्टर तरुण राठी के साथ पूरा स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा. हेल्थ सचिव ने दमोह में कोरोना की लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने दमोह की व्यवस्थाओं की तारीफ की, क्योंकि दमोह में अभी तक आए सभी मरीजों को बेहतर इलाज के साथ रखा जा रहा है।

वहीं अनेक मरीजों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। ऐसे में यह मरीज कोरोना की जंग डॉक्टरों के प्रयासों से जीत चुके हैं. हेल्थ सचिव ने जिला अस्पताल में आगामी दिनों में कोविड-19 को लेकर की जाने वाली आवश्यक सुविधाओं के विषय में भी विस्तार से जानकारी हासिल की। उन्होंने आम जनता से अपील भी की कि करोना से बचने के लिए हमें संक्रमण से बचना है, और इसके लिए हम आवश्यक बातों का ध्यान रखना है. जिससे पूरे मध्यप्रदेश के साथ दमोह में भी इसका नियंत्रण रखा जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews