
Damoh News : दमोह जिले के मडियादो थाना अंतर्गत मडियादो वर्धा मार्ग पर पंप हाउस के पास एक छोटे नाले में एक युवक का शव और बाइक पड़ी मिलने के बाद इलाके में सनसनी का माहौल निर्मित हो गया। वहीं ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कयास लगाया जा रहा है कि देर रात नाला उफान पर था और नाला पार करते समय युवक बह गया। वही पानी में डूब जाने से उस युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
यह है मामला
दरअसल, मृतक की पहचान मलथू यादव निवासी बनौली थाना रजपुरा के रूप में हुई है। मृतक कुछ वर्षो से मडियादो में निवासरत था। जो बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ निजी स्तर पर काम किया करता था। पुलिस ने मौका स्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”839402408″]
बता दें कि शनिवार रात 8 बजे से मडियादो में तेज हवा के साथ एक घंटे जोरदार बारिश हुई है। जिससे स्थानीय नदी नालों में तेज बहाव और उफान आ गया है। वही बारिश के चलते पहली ही बारिश में नाला पार करते समय एक युवक की जान ले ली।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”839402120″]
