
Damoh News : दमोह जिले में अतिक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री के निर्देशों का गहरा असर देखने को मिल रहा है जब सालों के कब्जे हटाने के लिए प्रशासन सक्रिय हुआ है। ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में बुल्डोजर जमीन को मुक्त कराने में लगा हुआ है। इसी क्रम में आज जिले हटा ब्लाक के हिनोता कस्बे में बड़ी कार्यवाही हुई जहां सरकारी स्कूल से लगी जमीन पर किये गए अतिक्रमण को हटाया गया।
[dgv_vimeo_video id=”783668553″]
यह है पूरा मामला
बता दें कि इस मुक्त कराई गई जमीन की कीमत लगभग आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इलाके के एस डी एम अभिषेक ठाकुर के मुताबिक ये क्रम जारी रहेगा और जहां जहां कब्जे किये गए है वहाँ इसी तरह की कार्यवाही की जाएगी।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”783668106″]
लेखक के बारे में
