Damoh News : साइबर सेल ने वापस कराए ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए पैसे, पढ़े पूरी खबर

Damoh News : साइबर सेल ने वापस कराए ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए पैसे, पढ़े पूरी खबर

Damoh Crime News : इन दिनों देश में ठगों का जाल फैला हुआ है, और ठग लोगों को तरह-तरह से ठगने का काम कर रहे है। मामला करीब 1 वर्ष पुराना है जब एक व्यापारी को बिजली बिल के नाम पर करीब ₹230000 का चूना ठगों द्वारा लगा दिया गया था।

यह है पूरा मामला

पीड़ित व्यापारी सचिन लहरी के द्वारा मामले की शिकायत साइबर सेल दमोह में की गई थी। वही साइबर सेल के द्वारा इस मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिन खातों में ठगी करने के बाद पैसा गया था, उन पर होल्ड लगाया गया था। फोन लगाए जाने के बाद 1 साल के अंतर में धीरे-धीरे करके ठगी किया हुआ पूरा पैसा वापस आ गया। पूरा पैसा वापस आ जाने के बाद सचिन लहरी के द्वारा दमोह के पुलिस अधीक्षक का न केवल धन्यवाद दिया गया बल्कि साइबर सेल के द्वारा तत्काल ही उनकी शिकायत पर कार्रवाई किए जाने पर आभार भी माना गया।

[dgv_vimeo_video id=”830304489″]

[dgv_vimeo_video id=”830304650″]

वही पुलिस अधीक्षक के द्वारा साइबर ठगी के इस तरह के मामलों में तत्काल ही पीड़ित के द्वारा यदि पुलिस को सूचना दे दी जाए, तो काफी हद तक साइबर की मदद से पुलिस इस मामले में सहायता कर सकती है। निश्चित ही साइबर सेल और दमोह पुलिस के द्वारा ठगी के इस मामले में पीड़ित को पूरा पैसा वापस दिलाया गया है। जो स्वागत योग्य कदम है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”830305090″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews