
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से खबर आ रही है। जहां जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल यानी जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक का शराब खोरी का वीडियो सामने आया है। जिसमें डॉक्टर ने जमकर बबाल कर रहा है। ये वीडियो जिला अस्पताल के एमसीएच वार्ड का है। जहाँ 95 फीसदी महिलाएं रात दिन रहती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जिला अस्पताल के मेटरनिटी चाइल्ड केयर वार्ड में एक शख्स नशे में धुत्त दिखाई दे रहा है। और इस वार्ड में कभी जमीन पर बैठकर गाली गलौच कर रहा है। तो कभी वार्ड के गेट पर अपने एक साथी के साथ नशे में धुत्त हो गालियां दे रहा है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि वीडियो की पडताल की गई तो मालूम चला कि नशे में धुत्त शख्स इसी वार्ड में पदस्थ डॉ सचिन अहिरवाल है। डॉक्टर की ड्यूटी इसी वार्ड में रहती है। शनिवार की देर रात डॉ अहिरवाल नशे में चूर होकर वार्ड में पहुंचे तो यहां का स्टाफ और मरीजों के परिजन हैरान हो गए। डॉ अहिरवाल फर्श पर बैठकर हरकते करने लगे तो जैसे तैसे वो वार्ड के बाहर गए और फिर गेट के पास जाकर उत्पात मचाते रहे। इस दौरान एक और व्यक्ति डॉक्टर के साथ बाइक पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है जो नशे में चूर डॉक्टर को समझाने की कोशिश कर रहा है। एक जिम्मेदार डॉक्टर की सारी हरकते यहां भर्ती मरीजों के परिजनों ने कैमरे में कैद कर ली और अब सोशल मीडिया पर उनकी हरकतें बड़े पैमाने पर वायरल हो रही हैं।
[dgv_vimeo_video id=”921709379″]
[dgv_vimeo_video id=”921709494″]
[dgv_vimeo_video id=”921709646″]
आपको बता दें कि जिस वार्ड और बिल्डिंग में यहां के डॉक्टर ने हरकते की उस वार्ड में महिलाओ के प्रसव कराये जाते हैं और वार्ड में अधिकतर महिलाओ का डेरा होता है ऐसे में शराब के नशे में चूर डॉक्टर की हरकतें शर्मसार जरूर कर रही है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”921708811″]
