
Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जहाँ शराब के नशे में भिड़े दो भाइयों की लड़ाई वीभत्स हत्या में बदल गई और इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
क्या हिअ पूरा मामला
बता दें कि जिले के नोहटा थाना अंतर्गत आने वाले अभाना कस्बे में अहिरवाल परिवार के दो भाइयों छोटू और हरिशंकर के बीच विवाद हो गया, दोनो शराब पीकर आये थे और इनमे से एक हथौड़े से पत्थर तोड़ने लगा दूसरे भाई ने इसके लिए मना किया तो विवाद और बढ़ गया फिर क्या था गुस्से में आग बबूला हरिशंकर ने हथोड़े से अपने ही भाई छोटू पर अनगिनत वार किए और इस हमले में छोटू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
[dgv_vimeo_video id=”983043346″]
परिवार के लोगों ने नोहटा पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस के आला अधिकारी एफ एस एल टीम मौके पर पहुंची है और जांच की जा रही है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”983041630″]
