
Damoh News: दमोह जिले में अवैध कारोबारों पर नकेल कसने की मांग लंबे समय से हो रही है। इसी बीच जिले के तेजगढ़ थाने के बीजाडोंगरी के बहुचर्चित जुआ फड़ पर मारे गए छापे में पुलिस को सफलता हासिल हुई है और पुलिस ने यहां से दस जुआरियों के साथ हजारों की रकम बाइक्स और मोबाइल फोन जब्त किए है। दरअसल, बीजाडोंगरी के जंगल मे बड़े पैमाने पर जुआ होता है।
[dgv_vimeo_video id=”804767776″]
लंबे समय से पुलिस बना रही थी प्लान
बीच जंगल मे चल रहे इस जुए के अड्डे को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। जंगल और सुनसान इलाका होने की वजह से यहां पुलिस की रेड नाकामयाब हो जाती है और जुआरी जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े होते हैं। लेकिन शनिवार की देर रात पुलिस ने पूरी प्लांनिग के साथ जाल बिछाया तो इस बार सफलता हाथ लग गई।
[dgv_vimeo_video id=”804768026″]
10 मोटर साइकिल और इतनी राशि हुई बरामद
तेजगढ़ की इमलिया पुलिस की टीम ने इस चर्चित अड्डे पर रेड की तो दस जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लगभग 87 हजार रुपये नगद, दस मोटर साइकलें और आठ मोबाइल फोन जब्त किए है। पुलिस के मुताबिक कई दिनों से आ रही शिकायतों के बाद पहले भी इस अड्डे पर छापा मारे गए लेकिन इस बार पुलिस ने कोई चूक नहीं की और कामयाबी मिली है।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

