Damoh News: गाय को कसाईयों के पास से छुड़ाकर लाई कोतवाली पुलिस, वीडियो वायरल

damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले की कोतवाली पुलिस के द्वारा लोगों का जुलूस निकालते हुए कई बार नजरा देखने में आया होगा। तो वहीं पुलिस लगातार आरोपियों पर नकेल कसती हुई नजर आती है। लेकिन दमोह की सड़कों पर पुलिस का एक वीडियो सामने आया है। जो अजब गजब कहा जा सकता हैं। जिसमें दमोह कोतवाली पुलिस के करीब पांच जवान एक गाय को ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें करीब 2 किलोमीटर तक गाय की लगाम पड़कर उसे ले जाते हुए दिखाई दिए। यह नजारा लोगो ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। आपको बता दें कि दमोह की कसाई मंडी से पुलिस एक गाय को छुड़ाकर लाई थी, और एक गाय होने की वजह से इस गाय को पुलिस पैदल ले जाती नजर आई।

क्या है पूरा मामला

दमोह कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कसाई मंडी में एक गाय को गोकशी के लिए बंधक बना कर रखा गया है। इसके बाद दमोह कोतवाली पुलिस ने एक टीम का गठन किया और तत्काल ही घटना स्थल पहुंची और घटनास्थल से गाय को मुक्त कराया। लिहाजा गाय एक थी इसलिए एक पुलिस वाले ने गाय के गले में रस्सी बांधी और उसकी लगाम पड़कर आगे चलने लगा और गाय के पीछे करीब चार जवान उसकी सुरक्षा में चलने लगे। करीब 2 किलोमीटर तक पुलिस इस गाय को लेकर चलती हुई नजर आई, जिसमें कसाई मंडी, पुराना थाना, टॉकीज चौराहा, कीर्ति स्तंभ होते हुई पुलिस कोतवाली पहुंची। जहां गाय को सुरक्षित कोतवाली में बांध दिया गया।

[dgv_vimeo_video id=”916255822″]

2 किलोमीटर तक पुलिस गाय को ले जाती हुई नजर आई

इस संबंध में हमने दमोह कोतवाली टीआई आनंद सिंह से बात की उनके द्वारा बताया गया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कसाई मंडी में एक गाय को बंधक बना कर रखा गया है। पुलिस ने इसके बाद एक टीम को वहां भेजा जिसमें पांच जवान इस गाय को सुरक्षित रूप से छुड़ाकर ले आए हैं।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”916256100″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews