Damoh News : गानों पर नगर पालिका अध्यक्ष ने लगाए ठुमके, समर्थकों ने जमकर उड़ाए नोट, वीडियो हुआ वायरल

नगर पालिका अध्यक्ष आर्केस्ट्रा की धुन पर किसी प्रोफेशन डांसर की तरह नाच रहे हैं और लोग शहर के प्रथम नागरिक के डांस पर नोट उड़ा रहे है।
damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ हटा नगर पालिका अध्यक्ष शेलेन्द्र खटीक का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष आर्केस्ट्रा की धुन पर किसी प्रोफेशन डांसर की तरह नाच रहे हैं और लोग शहर के प्रथम नागरिक के डांस पर नोट उड़ा रहे है।

दरअसल ये वीडियो नपाध्यक्ष शैलेन्द्र खटीक के जन्मदिन की पार्टी का है जब हटा में एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया और बड़ी संख्या में लोग इसमे शामिल हुए, लोगो के मनोरंजन के लिए लाइव आर्केस्ट्रा भी बुलाई गई थी, सब तरफ मस्ती चल रही थी।

अध्यक्ष भी नाचने से खुद को न रोक पाए

ऐसे में नगर पालिका अध्यक्ष भी खुद को रोक नही पाए। शूट बूट में खटीक ने जमकर ठुमके लगाए प्रोफेशनल डांसर की तरह डांस एक्शन करने की कोशिश की।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

जब अध्यक्ष नाचें तो भला उनके समर्थक कैसे शांत रहते उन्होंने भी उनका साथ दिया और कुछ नाचे तो कुछ ने नोट भी उड़ाए। ये डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1047195605″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews