
Damoh Love Jihad News : दमोह जिले की एक युवती के साथ लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला जिले का नहीं, मध्यप्रदेश का नहीं बल्कि कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु का है। जहां पर दमोह जिले की रहने वाली युवती के साथ लव जिहाद किया गया जिसके बाद युवती द्वारा मुस्लिम युवक से परेशान होकर महिला थाने में शिकायत दर्ज करा कर कार्यवाही की मांग की गई है।
यह है मामला
दरअसल, दमोह जिले की रहने वाली एक युवती ने कौशल विकास केंद्र के माध्यम से बेंगलुरु की एक कंपनी में नौकरी पाई थी। वह यहां से करीब 1 साल पहले बेंगलुरु गई थी। इस बीच उसकी पहचान एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम राजा बताया। पहचान के बाद करीब होने के चलते युवक युवती के साथ मंदिर जाता था, हिंदू रीति रिवाज से पूजन अर्चन करता था, तथा अपने हिंदू होने के पूरे प्रमाण देता था। इस सब के चलते युवती ने उसे अच्छे जीवनसाथी के रूप में पहचान कर प्रेम संबंध बढ़ाएं। इतना ही नहीं युवती के उससे शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गए। इसी दौरान धोखे से मुस्लिम युवक ने युवती के प्राइवेट चित्र और वीडियो ले लिए। साथ ही युवती के विभिन्न दस्तावेज भी युवक ने अपने कब्जे में ले लिए। एक दिन युवक का आधार कार्ड देख कर युवती को शक हो गया की युवक मुस्लिम है, तथा वही वह असम राज्य का निवासी है और उसका नाम उमर फारूक है जो बीते कई वर्षों से बेंगलुरु में रह रहा है। जिसके बाद युवती के द्वारा उससे दूरियां बनाना शुरू किया गया। वहीं युवती अपने घर में शादी होने की बात कह कर बेंगलुरु से दमोह आ गई।
[dgv_vimeo_video id=”838667169″]
दमोह से वापस बेंगलुरु नहीं जाने के चलते अब युवक के द्वारा युवती को धमकाया जा रहा है। साथ ही मुस्लिम धर्म अपनाकर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में युवती के द्वारा शिकायती आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया है। तो वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”838666548″]
