Damoh News : पड़ोसियों की हैवानियत, पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, बचाने के प्रयास में पति भी झुलसा

Damoh News : पड़ोसियों की हैवानियत, पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, बचाने के प्रयास में पति भी झुलसा

Damoh News :  दमोह से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर है जहां एक महिला को उसके पड़ोसियों द्वारा पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई है और इस वारदात के बाद महिला की हालत नाजुक बनी हुई है उसे जबलपुर रेफर किया गया है। पत्नी को बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया है उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पड़ोसी ने आकर किया पति-पत्नी से विवाद 

जानकारी के मुताबिक दमोह जिले के बटियागढ़ में पुलिस थाने के नजदीक रहने वाली भारती लोधी नाम की महिला और उसका पति भागीरथ अपने घर के बाहर गेहूं सूखा रहे थे तभी उनके घर के पास रहने वाला अन्नू जैन नाम का शख्स आया और भगीरथ से गाली गलौच करने लगा, भागीरथ ने विरोध किया तो अन्नू चला गया।

आक्रोशित पड़ोसी ने घर में मौजूद महिला पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

कुछ देर बाद अन्नू और उसका एक और साथी आया और घर के अंदर काम कर रही भारती के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। घर के अंदर घुसे दो लोगों को देखकर महिला का पति भगीरथ भी अंदर गया लेकिन तब तक दोनों महिला को आग के हवाले कर चुके थे।

पति ने बचाई पत्नी की जान , झुलसा, महिला जबलपुर रेफर 

घबराया पति भागीरथ पत्नी को बचाने दौड़ा और बुरी तरह झुलस गया। बावजूद इसके गंभीर हालत में वो पत्नी को लेकर बटियागढ़ के उप स्वास्थ्य केन्द्र गया जहां से उसे दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्प्ताल में महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर किया है जहां पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है।

 घटना को संदेहास्पद मान रही पुलिस  

भागीरथ के मुताबिक अन्नू जैन से उनका पुराना विवाद है जिसे लेकर पहले भी हरकतें कर चुका है और अब उसने ज़िंदा जलाने की कोशिश की है। वहीं बटियागढ़ पुलिस फिलहाल मामले को संदेहास्पद मान रही है, पीड़ित महिला के बयान दर्ज करने के लिए एक टीम जबलपुर भेजी गई है और पुलिस का कहना है कि बयानों के आधार पर मामला दर्ज होगा।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews