
Damoh Crime News : दमोह जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत एवं पथरिया थाना अंतर्गत एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर चोरी का प्रयास करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है पुलिस के द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने दमोह जिले में दो तथा सागर जिले में दो, इस तरह चोरी की 4 वारदातें करना स्वीकार किया है।
यह है मामले
दरअसल 12 जनवरी को तीन गुल्ली के पास लगे इंडिया वन एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया गया था। लेकिन प्रयास असफल हुआ था। तो वहीं पथरिया थाना अंतर्गत भी 7 फरवरी को इंडिया बैंक के ही एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया था। लेकिन वह भी असफल हुआ था।
[dgv_vimeo_video id=”801170436″]
चोरियों का किया खुलासा
पुलिस के द्वारा इस मामले की छानबीन के बाद सागर जिले निवासी भागवत पटेल, उमेश रजक, हरनाम पटेल को गिरफ्तार किया गया। जिन्होंने दमोह जिला अंतर्गत दो चोरियों के साथ सागर जिला अंतर्गत घटित दो चोरियों का खुलासा किया। पुलिस के द्वारा इनके पास से मोटर साइकिल, घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक कटर, छेनी हथोड़ा भी बरामद किया है। दमोह पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस मामले पर खुलासा किया गया।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”801170127″]
