Damoh News : शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, पढ़े पूरी खबर

Damoh News : शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, पढ़े पूरी खबर

Damoh News : दमोह में दो दिन पहले दो समुदायों के आमने सामने आने के बाद भले ही पुलिस और जिला प्रशासन ने मामला शांत करने में कामयाबी हासिल कर ली हो लेकिन आगामी तारीख को पड़ने वाली ईद और भगवान परशुराम जंयति को लेकर प्रशासन सक्रिय है।

कलेक्टर-एस पी निकले पैदल सड़को पर

बता दें कि शुक्रवार की देर शाम खुद जिले के कलेक्टर और एस पी को शहर की सड़कों पर पैदल मार्च करना पड़ा। ईद और परशुराम जयंति को लेकर गुलजार बाजारों में पुलिस के फ्लैगमार्च के बीच पैदल अगुवाई कर रहे कलेक्टर एसपी को देख कर लोग हैरान रह गए। दोनों जिम्मेदार अधिकरियो ने पूरे शहर के मुख्य बाजारों और खास तौर पर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों का दौरा किया।

[dgv_vimeo_video id=”819884546″]

[dgv_vimeo_video id=”819880947″]

इस दौरान अधिकरियो ने लोगों से रुककर बातचीत भी की और त्योहारों के स्वरूप की जानकारी भी ली। जिले के कलेक्टर मयंक अग्रवाल और एस पी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक इलाके में शांति व्यवस्था कायम है और आने वाले त्योहार भी शान्तिपुर्वक सम्पन्न हो इसके लिए प्रशासन सक्रिय है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”819882691″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews