
Damoh News : जम्मू कश्मीर में हिन्दू तीर्थ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले को लेकर देश भर में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। और लोग इस घटना को कायराना हरकत करार दे रहे हैं।
घंटाघर पर फूंका आतंकवादियों का पुतला
आज दमोह में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहित कई हिन्दू संगठनों ने एक साथ इस घटना का सड़कों पर विरोध किया और आतंकवाद का पुतला दहन किया। बड़ी संख्या में सड़कों पर आये हिन्दू संगठन के लोगो ने शहर में रैली निकालकर आतंकी घटना के खिलाफ नारेबाजी की वही शहर के हृदय स्थल पर घण्टाघर पर आतंकी हमले में शहीद हुए श्रद्धालुओ को श्रद्धांजलि देने के बाद आतंकवाद का पुतला भी फूंका।
[dgv_vimeo_video id=”957140654″]
[dgv_vimeo_video id=”957141080″]
हिन्दू संगठन के लोगो के मुताबिक आतंकियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिर से शपथ लेना रास नही आ रहा है। जिस वजह से ये आतंकी हमला हुआ लेकिन देश आतंकवाद से लड़ने तैयार है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”957141419″]
[dgv_vimeo_video id=”957141693″]
[dgv_vimeo_video id=”957142373″]
