
Operation of a special train between Ashoknagar and Delhi
Damoh News : रेल से यात्रा करने वाले एमपी और छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है कि रेलवे ने बन्द की दर्जन भर ट्रेनें एक बार फिर शुरू कर दी हैं। इससे रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा होगी। रेलवे ने ये निर्णय दमोह जिले के कुंडलपुर और मैहर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान और मेले को देखते हुए लिया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल कटनी बीना रेल ट्रैक तीसरी लाइन के विस्तार को लेकर काम चल रहा है। गणेशगंज स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग के तहत काम होना है। लिहाजा रेलवे ने दर्जन भर ट्रेन बन्द कर दी थी। इसी बीच नवरात्रि के अवसर पर मैहर में प्रसिद्ध शारदा माता के दर्शन के लिए लाखों भक्त पहुंचते है। इन भक्तों में देश भर के लोग आते है। अधिकांश श्रद्धालु ट्रेन के जरिये ही यहां पहुंचते है। इसके अलावा दमोह जिले के प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में बहुत बड़ा आयोजन 16 अप्रेल को होने जा रहा है। प्रसिद्ध जैन सन्त आचार्य विद्यासागर जी महाराज के समाधि लेने के बाद नए आचार्य का पदारोहण होना है। यह आयोजन देश और विदेशों में रहने वाले जैन धर्मावलंबियों के लिए बेहद खास है। इस आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। लिहाजा बंद हुई ट्रेनों को लेकर मांग उठ रही थी। रेलवे ने दोनो स्थलों पर आसानी से भक्तों के पहुंचने को लेकर तीसरी लाइन का काम फिलहाल रोक दिया है। और बन्द की गई तमाम गाड़ियां फिर से चालू की जा रही है।
दमोह के स्टेशन प्रबंधक मुकेश जैन के मूताबिक रेलवे ने धार्मिक अनुष्ठान और मेले को द्रष्टिगत रखते हुए आयोजन समाप्त होने तक इंटर लॉकिंग का काम बंद कर ट्रेन शुरु की है। अब इस ट्रैक से गुजरने वाली एक भी ट्रेन फिलहाल बन्द नही है। और पहले की तरह उसी टाइमिंग से चलेंगी। जैन ने बताया कि ये सभी ट्रेन देश के कई राज्यों को जोड़ती है। और इनके जरिए मैहर और कुंडलपुर यात्री आसानी से सफर कर सकते हैं।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”933730425″]
