Hindi News

चोरों ने पुलिस वालों को ही बनाया निशाना, बाजार से दिनदहाड़े बाइक की चोरी सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, मामला दर्ज

Written by:Amit Sengar
Published:
दमोह कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है ।
चोरों ने पुलिस वालों को ही बनाया निशाना, बाजार से दिनदहाड़े बाइक की चोरी सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, मामला दर्ज

Damoh News : दूसराें की सुरक्षा का वादा करने वाली पुलिस भी अब सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के दमोह जिले से है जहाँ चोर बेखोफ हैं और उनकी बेखोफी का अंदाजा इस बात से लगाइए की वो आम लोगो को तो निशाना बना ही रहे थे लेकिन उनके निशाने पर वर्दी वाले हैं।

बता दें कि बीते दिनों पुलिस क्वार्टर्स से एक पुलिस वाले कि कार चोरी हुई तो दो पुलिसकर्मियों के सरकारी आवासों में लाखों की चोरी की घटनाएं सामने आई तो अब बीच बाजार शहर के बस स्टैंड पर एक पुलिस जवान की बाइक चोरी हुई है और ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बस स्टैंड पर पुलिस कर्मी ने अपनी बाइक खड़ी की और कुछ दूसरे पुलिस वालों से वो बात करने लगा लेकिन कुछ देर बाद जब पलट कर देखा तो उसकी बाइक गायब थी। पुलिस जवान कि बाइक गायब होने से हड़कम्प मच गया।

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

शहर में लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरो को खंगाला गया तो चोरी कैमरे में कैद थी। एक अज्ञात चोर पीठ पर बैग टांगे है और दिलेरी के साथ उसने सबके सामने बाइक उठाई बड़ी स्टाइल से गाड़ी को चालू किया और लेकर भाग गया। दमोह कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है ।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews