
Damoh Thieves Tried To Cut ATM Machine News : दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत नगर में लगे इंडिया नंबर वन के एटीएम को चोरों के द्वारा काटने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रात को चोरों के द्वारा एटीएम काटने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस की सक्रियता के बाद चोर भाग खड़े हुए।
यह है पूरी घटना
गौरतलब है कि चोरों के द्वारा एटीएम को काटने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान ऑटो चालक के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और रात में ही गस्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची, तो चोर कट्टर सहित अन्य सामान छोड़कर भाग निकले।
[dgv_vimeo_video id=”796674305″]
पुलिस ने शुरू की जाँच
बता दें कि चोरों के द्वारा एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को बिगाड़ने का प्रयास भी किया गया। वही पुलिस के द्वारा सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी अपने कब्जे में लिया गया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों को जल्द ही गिरफ्तार करने की कार्य योजना तैयार की गई है।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”796672785″]
