
Damoh News : दमोह से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है जब यहां दो मासूमो की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है, हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।
यह है पूरा मामला
बता दें कि यह मामला दमोह देहात थाना के मराहार इलाके का है यहां रहने वाले कुशवाहा परिवार के दो बच्चे गावँ में खेल रहे थे यहीं पर ईंट भट्ठे लगे हुए है जहां ईंट पकाई जा रही थी। ईंट भट्ठे के लिए पानी जमा करने वाले बड़े गड्ढों को बच्चे समझ नही पाए और खेलते खेलते दोनों इसमे जा गिरे। आसपास के लोगों ने जब बच्चो की आवाज सुनी तो उन्हें बचाने की कोशिश की और गड्ढे से बाहर निकाला और बच्चो को लेकर दमोह के जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया था।
[dgv_vimeo_video id=”822490670″]
[dgv_vimeo_video id=”822490935″]
मृतक बच्चो की उम्र 11 और 6 साल है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक बच्चा सागर जिले के रहली से अपनी नानी की तेरहवी में शामिल होने आया था। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”822490436″]
[dgv_vimeo_video id=”822489455″]
लेखक के बारे में
