Damoh News : पूर्व वित्त मंत्री के अमृत महोत्सव में शामिल हुए दिग्गज

Damoh News : पूर्व वित्त मंत्री के अमृत महोत्सव में शामिल हुए दिग्गज

Damoh Amrit Mahotsav : मध्यप्रदेश की राजनीति का पुराना नाम और सूबे में लंबे समय तक मंत्री रहे दमोह के पूर्व विधायक जयंत मलैया के अमृत महोत्सव में प्रदेश और देश के दिग्गज एक साथ जमा हुए। दमोह के एकलव्य विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा सहित प्रदेश मंत्रीमंडल के गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह ने समारोह में शिरकत की।

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जयंत मलैया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उन्हें एक बेहतर नेता बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयंत मलैया ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें देखते ही प्यार हो जाए। सीएम शिवराज ने कहा कि हर महत्वपूर्ण काम के लिए उन्होंने केवल जयंत मलैया को ही चुना।

[dgv_vimeo_video id=”780111640″]

[dgv_vimeo_video id=”780111988″]

[dgv_vimeo_video id=”780115412″]

जयंत मलैया के 75वें जन्मदिवस पर दिग्गजों ने दी शुभकामनायें

इस अवसर पर अतिथियों ने जयंत मलैया के राजनैतिक सामाजिक योगदान को याद करते हुए प्रदेश के निर्माण में उनकी भूमिका का जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मलैया जैसे लोगों ने सदैव जनहित को सर्वोपरि माना और चुनाव में हार के बाद भी वो लगातार जनसेवा कर रहे हैं। सुमित्रा महाजन, नरेंद्र सिंह तोमर और वी डी शर्मा ने भी उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें शुभकामनायें प्रेषित की।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”780116326″]

[dgv_vimeo_video id=”780116565″]

[dgv_vimeo_video id=”780116722″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews