Damoh: पुलिस ने किया चोर गिरोह का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार सरगना अभी भी फरार

damoh

दमोह, आशीष कुमार जैन। दमोह (damoh) पुलिस के द्वारा एक ऐसे बाइक चोर गिरोह (bike thief gang) को गिरफ्तार (arrested) किया गया है, जिसने दमोह जिले के साथ आसपास के कुछ जिलों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं यह चोर गिरोह लगातार ही सक्रियता (activeness) के साथ बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। वहीं पुलिस ने बाइक चोर के साथ उनको खरीदने वाले साथी को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें… Jabalpur: टंकी में डूबने से हुई 2 साल के मासूम की मौत, परिजनों की बड़ी लापरवाही, पुलिस की जांच जारी

पुलिस अभी तक चोर गिरोह के सरगना तक नहीं पहुंच सकी है। लेकिन पुलिस अधीक्षक का दावा है कि शीघ्र ही चोर गिरोह के सरगना को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें… IAS लोकेश जांगिड़ ने भेजा सामान्य प्रशासन विभाग को नोटिस का जवाब

जिले में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम का गठन कर चोर गिरोह का खुलासा करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद पुलिस की सक्रियता के चलते बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इस चोर गिरोह का खुलासा किया।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews