सागर में हुए सड़क हादसे में दमोह एसपी, गनमैन सहित ड्राइवर घायल

MP News, accident

दमोह, डेस्क रिपोर्ट।  दमोह पुलिस अधीक्षक सागर जिले में एक सड़क हादसे में मामूली रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी कार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई। जिसके चलते कार में बैठे एसपी और गनमैन-चालक के साथ ही बाइक सवार भी चोटिल हुआ है।

हादसा सागर जिले की जरुआखेड़ा पुलिस चौकी के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि दमोह एसपी डीआर तेनीवार पेशी के सिलसिले में कार क्रमांक एमपी-34 टी 0747 से बीना गए थे। सागर-बीना मार्ग पर जरुआखेड़ा पुलिस चौकी के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक सवार उनकी गाड़ी के सामने आ गया। कार चालक ने कर बचाने की कोशिश की लेकिन कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एसपी तेनीवार घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में बाइक सवार, एसपी के गनमैन-चालक भी घायल हुए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews