अब बुंदेलखंड में एक और जिला बनाये जाने की मांग, BJP विधायक ने सीएम डॉ मोहन यादव को लिखा पत्र

विधायक उमादेवी लालचंद खटीक ने चिट्ठी में कहा है कि ये इलाका पिछड़ा हुआ है और इसके विकास के लिए इसे जिला बनाया जाना चाहिए उन्होंने इस क्षेत्र से लगे छतरपुर जिले के बकस्वाहा और सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र को इसमें शामिल करने का मशविरा भी दिया है।
CM Dr Mohan Yadav

Damoh News :बुंदेलखंड अंचल में सागर जिले में शामिल बीना को जिला बनाये जाने की संभावना के बीच अब एक और इलाके को जिला बनाये जाने की मांग होने लगी है। अब दमोह जिले के हटा को जिला बनाने की मांग की गई है। इस मांग को करने वाला कोई और नही बल्कि इस हटा सीट से भाजपा की सीनियर विधायक उमा देवी खटीक है, विधायक उमा देवी खटीक ने सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर ये मांग की है।

क्षेत्र के विकास के लिए जिला बनाने पर दिया जोर  

विधायक उमादेवी लालचंद खटीक ने चिट्ठी में कहा है कि ये इलाका पिछड़ा हुआ है और इसके विकास के लिए इसे जिला बनाया जाना चाहिए उन्होंने इस क्षेत्र से लगे छतरपुर जिले के बकस्वाहा और सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र को इसमें शामिल करने का मशविरा भी दिया है।

विधानसभा में भी हटा को जिला बनाये जाने की मांग कर चुकी हैं उमादेवी 

भाजपा विधायक खटीक ने पत्र में बताया है कि हटा को जिला बनाये जाने की मांग उन्होंने विधानसभा में भी की थी जो लंबित है। आपको बता दें कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हटा सीट से उमा देवी खटीक तीसरी बार विधायक चुनी गई हैं। आपको बता दें कि भाजपा की शिवराज सरकार ने कई नई जिले बनाये और उसके बाद डॉ मोहन यादव सरकार ने भी कई नए जिले बनाये और अभी और ने नए जिलों के प्रस्ताव लंबित हैं।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews