
Damoh BJP People Raised Slogans : पाकिस्तान के विदेश मंत्री विलावल भुट्टो द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर जहां देशव्यापी रोष है वहीं भुट्टो के बयान को लेकर भाजपा खासी नाराज है। आज दमोह में भाजपाइयों ने जमकर प्रदर्शन किया और भुट्टो का पुतला दहन किया।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी
बता दें कि शहर के अम्बेडकर चौक पर बड़ी संख्या में जमा हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया। इसके अलावा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं। साथ ही कहा कि पाकिस्तान कायदे में रहें।
[dgv_vimeo_video id=”782077249″]
[dgv_vimeo_video id=”782077134″]
भाजपा नेताओं का कहना है कि जिस तरह की टिप्पणी की गई है वो निंदनीय है और हम पाकिस्तान दुनिया मे मोदी और भारत की साख से डरा हुआ है।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”782077322″]
