जालसाजी कर लाखों रुपए ऐंठे, डायल हंड्रेड में काम दिलाने के नाम पर आधा दर्जन लोगों से ठगी

जालसाजी कर लाखों रुपए ऐंठे, डायल हंड्रेड में काम दिलाने के नाम पर आधा दर्जन लोगों से ठगी

दमोह,गणेश अग्रवाल। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर करीब आधा दर्जन लोगों ने एक शिकायती आवेदन देकर उनके साथ डायल हंड्रेड में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी किए जाने की शिकायत की है। इन लोगों का कहना था कि डायल हंड्रेड में काम दिलाने के नाम पर उन लोगों से पैसे लिए गए, लेकिन कुछ दिन काम कराने के बाद बाहर निकाल दिया गया।

दरअसल, दमोह जिला मुख्यालय अंतर्गत विभिन्न वार्डों में रहने वाले कुछ लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक शिकायत की है। शिकायत में दमोह के ही रहने वाले नकुल सोनी एवं जितेंद्र राजपूत पर डायल हंड्रेड में नौकरी दिलाने के नाम पर एक 1-1 लाख रुपए की ठगी किए जाने की शिकायत की है।

इन लोगों का कहना है कि इन ठग लोगों ने जो उनकी पहचान के हैं, डायल हंड्रेड में नौकरी दिलाने के नाम पर जहां पैसे लिए और नौकरी दी। कुछ दिन बाद बिना कारण के निलंबित कर दिया गया और बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। साथ ही इसका कारण पूछने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। इन लोगों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews