
Damoh News: दमोह से एक की बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां जिला अस्पताल में जमकर बवाल हुआ है। इस बवाल के बाद जिले के आला अफसरों को मोर्चा संभालना पड़ा है। जिला अस्पताल के बाहर हिंदूवादी संगठनो ने अस्पताल प्रबन्धन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में गरीबो के साथ न्याय नहीं हो रहा है। संगठन के लोग एक महिला को समुचित इलाज न मिल पाने से नाराज है।
समुचित इलाज ना करने का लगाया आरोप
दरअसल, कल यानी शुक्रवार को दो पक्षो में बस स्टैंड पर जमकर बवाल हुआ था। यहां बड़ी संख्या में दो पक्ष के लोग आमने-सामने आए और डंडे लाठियां तलवारे तक चली। इस विवाद में तीन गंभीर घायल हुए थे, जिनमें एक गर्भवती महिला भी थी। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया और इलाज दिया गया। लेकिन हिन्दू संगठन के लोगो का आरोप है कि एक वर्ग विशेष के लोगों के हमले में घायल हुए गर्भवती महिला को समुचित इलाज नहीं दिया गया और शनिवार को मामले ने तूल पकड़ लिया।
मामले की चल रही जांच
बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल के बाहर जमा हुए और नारेबाजी के साथ अस्पताल प्रबन्धन के खिलाफ गुस्से का इज़हार किया। हालातों को देखते हुए एसडीएम सहित आला अधिकारियों को मोर्चा संभालना पड़ा और समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। हिन्दू संगठन के लोगो का आरोप है कि वर्ग विशेष के लोग लगातार बस स्टैंड इलाके में दहशत फैला रहे हैं और हमले तक कर रहे हैं। लेकीन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं पूरे मामले पर अस्पताल के सिविल सर्जन का कहना है कि चोटों के आधार पर इलाज दिया गया था। फिलहाल, इस मामले की जांच की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”940055945″]
[dgv_vimeo_video id=”940056123″]
[dgv_vimeo_video id=”940056287″]
दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट
