
Damoh News : दमोह के अस्पताल चौराहे पर आज दमोह जिले के हिंदू संगठनों के द्वारा नागपुर महाराष्ट्र के श्याम मानव का पुतला दहन किया गया। हिंदू संगठनों के लोगों के द्वारा बताया गया है कि छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी सरकार पर नागपुर के श्याम मानव के द्वारा अनर्गल टिप्पणी की गई थी जिससे हिंदू संगठन एवं बागेश्वर धाम शिष्य मंडल में रोष व्याप्त है। इसके विरोध में आज सभी दमोह जिले के हिंदू संगठनों के लोगों ने अस्पताल चौराहे पर सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर पुतला दहन किया जिसमें श्याम मानव के पुतले को संगठन के लोगों के द्वारा जूते मारकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
यह है मामला
हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि अगर सनातन धर्म एवं बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ अगर कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी करेगा हिंदू संगठन के लोगों के द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी जिसमें शासन प्रशासन एवं अन्य तरीकों से अपना विरोध किया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”791610020″]
[dgv_vimeo_video id=”791610134″]
दुष्प्रचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
गौरतलब है कि कथा के दौरान श्याम मानव नाम के व्यक्ति ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर शास्त्री को भगोड़ा कहा था। इसी बात पर प्रतिक्रिया देते हुए पीठाधीश्वर ने रायपुर में श्याम मानव को आने का चैलेंज दिया था, लेकिन श्याम मानव वहां नहीं पहुंचे। सनातनी संतों के खिलाफ इस तरह का दुष्प्रचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”791610255″]
