Damoh: गौरव दिवस पर बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में मंच पर खूब लगे ठुमके, कांग्रेस ने लगाया अश्लीलता का आरोप

Damoh: गौरव दिवस पर बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में मंच पर खूब लगे ठुमके, कांग्रेस ने लगाया अश्लीलता का आरोप

Damoh News : रतलाम में आयोजित नेशनल बॅाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता (National Body building Competition) को लेकर सियासी हलके में माहौल गर्म है। ये आयोजन BJP द्वारा किया गया था और यहां रतलाम के महापौर भी उपस्थित थे। इस आयोजन में महिला बॉडी बिल्डर्स  ने टू पीस बिकिनी में हनुमान जी की तस्वीर के सामने पोज दिए थे। इस कार्यक्रम के बाद से ही कांग्रेस  बीजेपी पर हमलावर है। मामला अभी खत्म नहीं हुआ था कि दूसरा एक नया मामला उजागर हुआ है। जिसमें भाजपा पार्षदों द्वारा डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”805472077″]

[dgv_vimeo_video id=”805472352″]

ये लोग रहे उपस्थित

दरअसल, दमोह में 4 मार्च को नगर परिषद पटेरा की महिला अध्यक्ष कमलरानी अहिरवार और सीएमओ संतोष सैनी ने गौरव दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन करवाया था। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में मंच पर अश्लील नृत्य किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया एवं हटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पीएल तंतुवाय मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए थे। साथ ही, भाजपा के अनेक नेताओं की भी अतिथि के रूप में उपस्थिति रही थी।

[dgv_vimeo_video id=”805472588″]

[dgv_vimeo_video id=”805472884″]

कांग्रेस पार्षदों ने जताई आपत्ति

बता दें कि इस कार्यक्रम में जहां नृत्यांगनाओं के द्वारा फिल्मी गीतों की धुन पर ठुमके लगाए जा रहे थे, उसी मंच पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और स्थानीय विधायक के फोटो वाला पोस्टर लगा हुआ था जो कि अब विवादों में है। जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले के बाद कांग्रेस को एक और मौका मिल गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में कांग्रेस के पार्षदों ने पुलिस थाना पहुंचकर कार्यक्रम होने वाले अश्लील डांसो पर आपत्ति जताई थी।

[dgv_vimeo_video id=”805473131″]

[dgv_vimeo_video id=”805473859″]

कांग्रेस विधायक ने कही ये बात

किसी भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ऐसी अश्लीलता नहीं होनी चाहिए। यह हमारे लिए बहुत ही आपत्तिजनक बात है। आगे उन्होंने कहा कि, जितने भी कार्यक्रम हो रहे हैं वो सब सरकारी खर्चे पर हो रहा है। जिसका सभी मजा ले रहे हैं। साथ ही, उन सभी कांग्रेस पार्षदों को शिकायत दर्ज करवाने के लिए धन्यवाद दिया- अजय टंडन, कांग्रेस विधायक, दमोह

[dgv_vimeo_video id=”805479424″]

दमोह से आशीष कुमार जैन की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews