दमोह में अवैध उत्खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक पोकलेन, चार डम्पर किए जब्त

damoh news

Damoh News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले में लगातार हो रहे अवैध उत्खनन के खिलाफ पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है। देहात थाना के तहत आने वाले समन्ना गाँव मे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन और चार डम्पर जब्त किए हैं।

क्या है पूरा मामला

देहात थाना प्रभारी विजय राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार देर रात उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि समन्ना के एक खेत मे अवैध रूप से खुदाई का काम चल रहा है जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां एक पोकलेन मशीन से मुरम की खुदाई की जा रही थी और यह मुरम डम्पर में भरी जा रही थी इस दौरान पुलिस को देख कर मशीन और डम्पर के ड्रायवर भाग खड़े हुए जबकि एक ड्रायवर को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”909710518″]

पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले की जांच चल रही है साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिले से पुलिस को अवैध उत्खनन की शिकायतें लगातार आ रही हैं और लंबे समय बाद यहां कोई कार्रवाई हुई है।

दमोह से दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”909710679″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews