गांजा तस्कर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी 8 किलों गांजा के साथ गिरफ्तार

गांजा तस्कर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी 8 किलों गांजा के साथ गिरफ्तार

दमोह। गणेश अग्रवाल।

दमोह कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे गांजा तस्कर को पकड़ा है, जो गांजा तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर दमोह में इसकी तस्करी कर रहा था. वही मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक लाख कीमत के गांजे को बरामद करने के साथ आरोपी को न्यायालय में पेश भी किया है.

दमोह कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आए 23 साल के गांजा तस्कर निखिल बत्रा के पास से 8 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. इस गांजे की बाजार में कीमत करीब एक लाख बताई जा रही है। यह गांजा तस्कर कोतवाली पुलिस को किल्लाई नाका के पास एक सूटकेस लिए हुए मिला था। जिसे पूछताछ के बाद पकड़ने एवं तलाशी लेने के बाद उसके पास से गांजा बरामद किया गया। आरोपी ने बताया कि वह बिलासपुर जिले के थाना सरकंडा का रहने वाला है। जहां से वह दमोह में तस्करी के लिए गांजा लेकर आता था। इसके साथ ही वह गांजे की खेप उड़ीसा से लेकर आता था और विभिन्न माध्यमों से गांजे को दमोह के आसपास के क्षेत्रों में लाकर सप्लाई भी करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज अदालत में पेश किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews