
Damoh News : अयोध्या में आज होने जा रहे नवनिर्मित राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश, दुनिया में हर्ष है। हर कोई इस पल को यादगार बनाने में लगा हुआ है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी मेहमान अयोध्या पहुंच चुके हैं। इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। गली-मोहल्ले को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। सभी भगवान श्री राम की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के धार्मिक धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने इस मौके पर पीएम मोदी का धन्यवाद किया है।
500 वर्षों का संघर्ष हुआ पूरा- लोधी
प्रभु श्री राम सनातन है और वह सृष्टि के कण-कण में समाए हुए हैं। आज 500 सालों के संघर्ष के बाद राम मंदिर के निर्माण का स्वप्न पूरा हुआ है। हम सभी सौभाग्यशाली है कि राम मंदिर निर्माण होते हुए देखा। इसके लिए समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूँ। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक, गौरवशाली, सुखद अनुभूति कराने के धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ- धर्मेन्द्र सिंह लोधी, धार्मिक धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री, मध्य प्रदेश
[dgv_vimeo_video id=”905069678″]
दमोह, दिनेश अग्रवाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

